Viral Video: घर के अंदर चाभी भूल गया था शख्स, फिर बिल्ली ने ऐसे खोला दरवाजा देखकर रह जाएंगे दंग

Viral Video: वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। आप देख पाएंगे कि शख्स अंत में अपनी पालतू बिल्ली से मदद मांगता है। वह अंदर बैठी बिल्ली से दरवाजा खोलने के लिए कहता है। इसके बाद बिल्ली यूजर्स को हैरान करते हुए सच में घर का दरवाजा खोल देती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। ऐसा ही एक अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी दिलचस्प भी है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, एक शख्स अपने घर की चाबी अंदर ही भूल जाता है और बाहर से दरवाजा बंद कर लेता है। इस कारण वह अंदर नहीं जा पा रहा होता है। इसके बाद शख्स जो करता है, वैसा आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।

Viral Video (46)

बिल्ली ने खोला दरवाजा (एक्स)

वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। आप देख पाएंगे कि शख्स अंत में अपनी पालतू बिल्ली से मदद मांगता है। वह अंदर बैठी बिल्ली से दरवाजा खोलने के लिए कहता है। इसके बाद बिल्ली यूजर्स को हैरान करते हुए सच में घर का दरवाजा खोल देती है। आप देख पाएंगे कि शख्स दरवाजे के बाहर खड़े होकर अपनी बिल्ली को आवाज के जरिए कुछ इशारा करता है। बिल्ली अपने मालिक की आवाज ध्यान से सुनती है। इसके बाद वह आश्चर्यजनक तरीके से दरवाजा खोल देती है। देखें वीडियो-

End of Feed