Jaipur Google Theft: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाला मामला सुनने को मिलता है। कई मामले ऐसे होते हैं, जिसके बारे में सुनकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी क्रम में जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यह मामला एक ऐसी चोरी का है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह चोरी की इतनी अनोखी वारदात है, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। चोरी की यह वारदात यकीनन आपको किसी फिल्म की स्क्रिप्ट लगेगी।
गूगल के जरिए चोरों ने की चोरी
यह अनोखी चोरी जयपुर से सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने चोरी करने के लिए सीधे गूगल की मदद मांगी। उन्होंने बस अपना मोबाइल निकाला और गूगल पर शहर के सबसे पॉश इलाकों की लिस्ट सर्च की। इसके बाद वह उन्हीं इलाकों में पहुंच गए। उन इलाकों में पहुंचकर चोरों ने लाखों की चोरी की। जैसे ही यह चोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि अपराधियों का नया तरीका बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।
जयपुर से चोरी की अनोखी वारदात वायरल
पुलिस के अनुसार, जयपुर के C-Scheme इलाके की भागीरथ कॉलोनी में चोरी की बहुत ही अनोखी वारदात सामने आई। इस दौरान चोरों ने गूगल मैप्स के जरिए पहले अपनी पोजिशन ढूंढ़ी। इसके बाद उन्होंने खाली घर ढूंढ़ा। जैसे ही चोरों को खाली मिला, उन्होंने घर से करीब 25 लाख रुपये से ज्यादा का नकद और लाखों के जेवरात लूट लिए। चोरी करने का यह तरीका बहुत ही सुनियोजित था। हालांकि, CCTV फुटेज से कई संदिग्धों की पहचान हो पाई और फिर पुलिस ने यूपी और दिल्ली के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि इस अनोखे तरीके से ही वह अलग-अलग शहरों में पॉश घरों की रेकी करते हैं। इसके बाद मौका पाते ही वह चोरी की घटना को अंजाम देते है।
