Video: 25वीं सालगिरह पर शख्स ने पत्‍नी के लिए किया रोमांटिक डांस, वीडियो देख दिल हार बैठे यूजर्स

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साक्षी बिष्ट नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। जिसे अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पल से पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हैं।

Viral Video: विवाह की 25वीं सालगिरह को लोग अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। तमाम गिफ्ट, सजावट और स्‍पीच से इतर एक पति ने पत्‍नी को गजब का सरप्राइज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने दिल को छू लेने वाला बताया। दरअसल, इस वीडियो में शख्‍स को शाहरुख खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'ये लड़की हाय अल्लाह...' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में शख्‍स का प्रदर्शन काफी खूबसूरत है जो कि रोमांटिक एक्‍सप्रेशन से लोगों का दिल जीत रहा है।

पत्‍नी के लिए डांस करता शख्‍स।

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साक्षी बिष्ट नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया है। जिसे अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पल से पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हैं। मित्रों और परिवार से घिरा हुआ शख्‍स वीडियो में पूरी खुशी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। इसमें उनकी पत्नी यह सब देख रही हैं और उनके इस भावपूर्ण भाव से स्पष्ट रूप से अभिभूत हैं। यूजर्स भी इस वीडियो पर तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

End of Feed