“65 करोड़ भी लगा देता!” पत्नी के प्यार में पति ने बनवाया लाखों रुपये का मंदिर, कहानी जानकर भावुक हो जाएंगे आप

Viral Video: बिहार के छपरा की एक भावुक प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक व्यक्ति की पत्नी ने मुश्किल हालात में अपने सपनों और गहनों तक की कुर्बानी देकर पति को पढ़ाया और आगे बढ़ने में मदद की।

Viral Video: बिहार के छपरा (Chapra love story) से जुड़ी एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया है और रिश्तों की असली अहमियत समझने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की शादी बहुत कम उम्र, यानी लगभग 17 साल में हो गई थी। उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और जीवन में कई परेशानियां थीं। ऐसे मुश्किल दौर में उनकी पत्नी ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने अपने सपनों को पीछे छोड़कर पति की पढ़ाई और भविष्य को महत्व दिया।

Temple in wife memory

पत्नी के प्यार में पति ने बनवा दिया मंदिर, देखें वीडियो (Instagram/Indians)

कहा जाता है कि पत्नी (Temple in wife memory viral video) ने अपने गहने तक बेच दिए, ताकि उनके पति पढ़ाई कर सकें और जिंदगी में आगे बढ़ सकें। जब पति अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत कर रहे थे, तब पत्नी ने बिना किसी शिकायत के घर और परिवार की जिम्मेदारी संभाली। उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत भरोसा, प्यार और समझदारी थी। समय के साथ मेहनत रंग लाई और वह व्यक्ति जिंदगी में सफल हो गया।

End of Feed