Video: देखते ही देखते इतना बड़ा समोसा खा गया शख्स, कई लोग तो उठा भी न पाएं, वजन जान माथा पकड़ लेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 12, 2023, 02:53 PM IST

Big Samosa Video: आपने शायद की किसी को कभी 5 किलो का समोसा खाते देखा होगा। अव्वल तो आपने आज से पहले इतना बड़ा समोसा ही नहीं देखा होगा। आप देख सकते हैं कि बंदा समोसे को फुल स्पीड में खत्म करना शुरू करता है। वह बहुत ही अजीबोगरीब ढंग से समोसा खाता नजर आता है।

Big Samosa Video: समोसा हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग बस एक समोसा खा पाते हैं, वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो दो-तीन से ज्यादा समोसा खा लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स इतना बड़ा समोसा खाते नजर आ रहा है, जिसे कई लोग तो उठा भी नहीं पाएंगे। वीडियो देखकर लोगों ने शख्स को कुंभकरण की उपाधि दे दी है। आप भी वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे।

samosa challenge video

बिग समोसा चैलेंज (इंस्टाग्राम)

5 किलोग्राम का समोसा खा गया बंदा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदा बहुत ही बड़ा समोसा लेकर खाने के लिए बैठा है। इस समोसे का वजन पूरे 5 किलो था। आप देख सकते हैं कि बंदा समोसे को फुल स्पीड में खत्म करना शुरू करता है। वह बहुत ही अजीबोगरीब ढंग से समोसा खाता नजर आता है। वीडियो देखकर कई लोगों का माथा खराब हो गया है। आपने शायद की किसी को कभी 5 किलो का समोसा खाते देखा होगा। अव्वल तो आपने आज से पहले इतना बड़ा समोसा ही नहीं देखा होगा। देखें वीडियो-

End of Feed