Big Samosa Video: समोसा हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग बस एक समोसा खा पाते हैं, वहीं कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो दो-तीन से ज्यादा समोसा खा लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स इतना बड़ा समोसा खाते नजर आ रहा है, जिसे कई लोग तो उठा भी नहीं पाएंगे। वीडियो देखकर लोगों ने शख्स को कुंभकरण की उपाधि दे दी है। आप भी वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे।
5 किलोग्राम का समोसा खा गया बंदा
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदा बहुत ही बड़ा समोसा लेकर खाने के लिए बैठा है। इस समोसे का वजन पूरे 5 किलो था। आप देख सकते हैं कि बंदा समोसे को फुल स्पीड में खत्म करना शुरू करता है। वह बहुत ही अजीबोगरीब ढंग से समोसा खाता नजर आता है। वीडियो देखकर कई लोगों का माथा खराब हो गया है। आपने शायद की किसी को कभी 5 किलो का समोसा खाते देखा होगा। अव्वल तो आपने आज से पहले इतना बड़ा समोसा ही नहीं देखा होगा। देखें वीडियो-
बंदा जैसे ही समोसा खाना शुरू करता है, वह रुकने का नाम नहीं लेता। ऐसा लगता है कि वह सांसे रोककर पूरा का पूरा समोसा खा जाएगा। इस वीडियो के बैकग्राउंड में आप 'दशानन रावण हूं मैं' गाना सुन सकते हैं। वीडियो को sagar_sankpal93 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि सागर एक फूड ब्लॉगर और फूड चैलेंजर हैं। वीडियो में दिख रहे शख्स भी सागर ही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको फूड चैलेंज के अलग-अलग वीडियो देखने को मिल जाएंगे।
