वायरल न्यूज़

Funny Video: दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा था दोस्त, दूल्हे ने सरेआम कर दी बेइज्जती

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 5, 2023, 05:44 PM IST

Shadi Ka Video: वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन का दोस्त उसकी शादी में आता है। इस दौरान वह दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा होता है। इसके बाद दूल्हे का माथा सनकता है और सरेआम दुल्हन के दोस्त की बेइज्जती कर देता है।

Image

शादी का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं। आपने अक्सर ऐसी बातें सुनी होंगी कि लड़की के दोस्त की वजह से लड़की के बॉयफ्रेंड या उसके पति को समस्या रहती है। लड़की के दोस्त से उसके पति या बॉयफ्रेंड को जलन भी होती है। वीडियो कुछ इसी तरह का है। वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन का दोस्त उसकी शादी में आता है। इस दौरान वह दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा होता है।

शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल

जैसे ही दुल्हन का दोस्त उसके साथ चिपककर फोटो खिंचवाना चाह रहा होता है, वैसे ही दूल्हा उसकी हरकत देख लेता है। इसके बाद दूल्हे का माथा सनकता है और सरेआम दुल्हन के दोस्त की बेइज्जती कर देता है। देख सकते हैं कि जैसे ही दोस्त दुल्हन के पास आकर खड़ा होता है, दूल्हा अपनी दुल्हन की बांह पकड़कर दूसरी साइड कर देता है। इससे दोस्त का दुल्हन से चिपककर फोटो खिंचवाने का ख्वाब अधूरा रह जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो में इसके बाद का नजारा बहुत ही ज्यादा फनी है। जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को दूसरी साइड करता है, वैसे ही दुल्हन के दोस्त का मुंह बन जाता है। इसके बाद वह बिना फोटो खिंचवाए ही वहां से निकल जाता है। यह सब देखकर दुल्हन अपनी हंसी रोक नहींं पाती है। वह अपने मुंह पर हाथ रखकर जोर-जोर से हंसने लगती है। जब दूल्हा अपनी दुल्हन को ऐसे जोर-जोर से हंसते देखता है तो वह भी हंसने लग जाता है। वीडियो को weddingwearguides नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article