वायरल न्यूज़

Viral Video: कामवाली ने तो हद ही कर दिया! चिकन को पैकेट सहित कूकर में डाला और पका दिया

Viral Video: आप देख पाएंगे कि कूकर में चिकन का पैकेट पड़ा है। इसमें देखा जा सकता है कि चिकन को पैकेट से निकाला नहीं गया है, बल्कि उसे प्लास्टिक के पैकेट सहित ही पका दिया गया है। वीडियो में पैकेट की हालत खराब नजर आती है। दरअसल, चिकन उसके अंदर ही पक चुका होता है। यह नजारा देखकर शख्स चौंक गया है।

Image

वीडियो वायरल (इंंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स के होश उड़ा देता है। आपने देखा होगा कि लोग खाना पकाने के लिए मेड रहते हैं। कई मेड अच्छा खाना पकाती हैं तो कई मेड सिर्फ फॉर्मेलिटी करती हैं। दिल्ली-एनसीआर और बड़े शहरों में ऑफिस जाने वाले लोग अधिकतर मेड रखते हैं। दरअसल, उनके पास खाना बनाने का टाइम नहीं होता है। इस कारण उनकी मजबूरी बन जाती है कि खाना पकाने के लिए मेड रखना ही होता है।

वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की मेड ने चिकन पकाते समय ऐसी गलती कर डाली है, जिसके बाद हर कोई दंग रह गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में उस शख्स की आवाज सुनाई दे रही है, जिसके घर में मेड ने चिकन पकाया है। शख्स वीडियो में बता रहा है कि मेड ने चिकन को प्लास्टिक पैकेट सहित ही कूकर में डालकर पका दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि कूकर में चिकन का पैकेट पड़ा है। इसमें देखा जा सकता है कि चिकन को पैकेट से निकाला नहीं गया है, बल्कि उसे प्लास्टिक के पैकेट सहित ही पका दिया गया है। वीडियो में पैकेट की हालत खराब नजर आती है। दरअसल, चिकन उसके अंदर ही पक चुका होता है। यह नजारा देखकर शख्स चौंक गया है। इसके बाद शख्स वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स मेड के लिए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं तो कोई यूजर इस पर हैरानी जता रहा है। लोग कह रहे हैं कि इतनी भी क्या जल्दी थी? कुछ लोग इसे गंभीर लापरवाही बता रहे हैं। वीडियो को lifeofdevranii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article