वायरल न्यूज़

Video: कैमरे में कैद हुई जादूगर की तगड़ी ट्रिक, देखकर चौंक ही जाओगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 16, 2024, 01:54 PM IST

Viral Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि स्टेज पर जादूगर परफॉर्म कर रहे हैं कि मगर बालकनी से किसी ने उनकी पूरी चालाकी को कैमरे में कैद कर लिया।

Image

लाइव कैमरे पर पकड़ा गया तगड़ा जादूगर। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लाइव कैमरे पर पकड़े गए जादूगर
  • चालाकी देख पकड़ लेंगे माथा
  • आते ही छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में जरा भी एक्टिव रहते हैं तो जादूगरों के वीडियो भी जरूर देखे होंगे। इन वीडियो में जादूगर आंखों के सामने ऐसा कुछ दिखाते हैं कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। मगर क्या हो जब ऐसे ही किसी जादूगर की ट्रिक पता चल जाए। पता चल जाए कि जादूगर लोगों को के होश कैसे उड़ाकर रख देते हैं। यकीन नहीं करेंगे, मगर सचमुच ऐसा नजारा कैमरे में कैद हुआ है। इसमें नजर आता है कि जादूगर किस तरकीब का इस्तेमाल करके अपने जादू से किसी के भी होश उड़ा देते हैं।

लाइव कैमरे में पकड़ा गया जादूगर

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि जादूगर स्टेज पर जादू दिखा रहे हैं। वो सैकड़ों लोगों के सामने ऐसा खतरनाक जादू दिखाते हैं कि किसी के भी होश उड़ जाएं। मगर इसी बीच बालकनी में खड़े किसी शख्स ने उनकी ट्रिक को कैमरे में कैद कर लिया। इसमें देखेंगे कि जादूगर जंजीरों में जकड़ा पड़ा है। देखकर ही लगता है कि जल्दी ही उसे बाहर नहीं निकाला जा सकेगा। मगर उन्होंने ऐसी तरकीब निकाली जादूगर पलक झपकते ही बाहर निकल आया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि जादूगार का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर butterfly__mahi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article