Viral Video: मेट्रो में महिला के बैग से अचानक निकलने लगे जिंदा केकड़े, फिर जो हुआ देखकर रूह कांप जाएगी

Viral Video: एक दिन पहले शेयर की गई इस पोस्‍ट को 15.5 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। पोस्‍ट पर कई लाइक्‍स और कमेंट्स भी हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'मैं तो इसे अनदेखा कर देता। लेकिन उसके साथ वाकई बहुत अच्छे लोग थे।'

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग मेट्रो के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें मेट्रो में जिंदा केकड़ों से भरा एक बड़ा बैग लेकर यात्रा कर रही एक महिला एक अजीबोगरीब स्थिति में फंस गई। दरअसल, जब उसने प्‍लास्टिक बैग पकड़ा हुआ था तो अचानक उसमें से केकड़े भाग निकले और मेट्रो के फर्श पर रेंगने लगे। फर्श पर रेंगते केकड़ों को देखकर महिला घबरा गई और उसके बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

बैग से गिरे पड़े केकड़े।

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बैग से केकड़े गिरते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद महिला डरकर सीट से हटकर दूर खड़ी हो जाती है। जब वह स्थिति को समझती तब तक एक आदमी उसकी मदद करने के लिए आता है। मगर, जब केकड़े बाहर आते हैं तो वो भी हट जाता है। तभी अन्‍य यात्री महिला को एक बैग देते हैं। महिला दूसरे यात्री की मदद से टूटे हुए बैग को सुरक्षित स्थान पर ले जाने में सफल हो जाती है। इस बीच प्रक्रिया में कई केकड़े बाहर गिर जाते हैं। फिर दोनों को सावधानी से जिंदा केकड़ों को उठाते और उन्हें एक-एक करके बैग में डालते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed