वायरल न्यूज़

Viral Video: सोने से पहले अच्छी तरह से देख लें अपना बिस्तर! तकिए में छिपा किंग कोबरा ले सकता था जान

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक किंग कोबरा ऐसी जगह छिपकर बैठा था, जहां जरा सी भी गलती होने पर वह डसकर इंसान को मौत के घाट उतार देता। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।

Image

तकिए में छिपा था किंग कोबरा (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
  • तकिए के अंदर छिपा था किंग कोबरा
  • छोटी सी गलती पड़ सकती थी भारी

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक होता है। इस धरती पर कुछ ऐसे सांप पाए जाते हैं, जिनके काटते ही इंसान की मौत निश्चित है। किंग कोबरा ऐसा ही एक सांप होता है। किंग कोबरा को वैसे भी सांपों का राजा कहा जाता है। किंग कोबरा के काटने से कई बार इंसान पानी भी नहीं मांगता है और उसकी मौत निश्चित होती है। बरसात के दिनों में सांप जंगलों से निकलकर कई बार रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं।

वीडियो देखकर कांप उठेगी आपकी आत्मा

बरसात के दिनों में लोगों को काफी सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि जहरीले जीव कहां आकर छिप जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक किंग कोबरा ऐसी जगह छिपकर बैठा था, जहां जरा सी भी गलती होने पर वह डसकर इंसान को मौत के घाट उतार देता। वीडियो में देख सकते हैं कि किंग कोबरा सोफे पर रखी तकिया के भीतर छिपकर बैठा था। देखें वीडियो-

वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने हाथ में लोहे का औजार पकड़ा हुआ है। इससे वह सोफे पर पड़े तकिए को उलट-पलट रही है। इसके बाद वह तकिया के खोल के अंदर लोहे का यह औजार डालती है, जिसके बाद किंग कोबरा फन निकालकर खड़ा हो जाता है। वीडियो देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो को aartirescuerwildlifephotograph नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article