वायरल न्यूज़

Viral Video: नदी में दिखा हैरान कर देने वाला नजारा, मगरमच्छ को सहलाती दिखी बच्ची; इंटरनेट पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची नदी में खड़े होकर अपने पालतू मगरमच्छ “पाचो” के साथ नजर आती है। बच्ची बिना डर के उसे सहलाती है। इस वीडियो को लेकर लोग हैरान भी हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।

Image

Viral Video: नदी में मगरमच्छ संग दिखी बच्ची (फोटो: Instagram/megafonodelsureste)

Crocodile viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल (viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने अनोखे पालतू जानवर के साथ नजर आती है। खास बात यह है कि उसका पालतू कोई कुत्ता या बिल्ली नहीं, बल्कि एक मगरमच्छ है, जिसे वह “पाचो” नाम से बुलाती है। वीडियो में दिखता है कि बच्ची एक नदी के अंदर खड़ी है। तभी मगरमच्छ पानी में तैरता हुआ सीधे उसकी ओर आता है। आमतौर पर मगरमच्छ को बेहद खतरनाक जानवर माना जाता है, इसलिए यह दृश्य किसी को भी चौंका सकता है।

वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

लेकिन बच्ची के चेहरे पर डर का कोई भाव नहीं दिखता। वह बिल्कुल शांत रहती है और मगरमच्छ को अपने पास आने देती है। कुछ ही पलों में मगरमच्छ उसके बिल्कुल करीब पहुंच जाता है। बच्ची प्यार से उसे सहलाती है, जैसे वह किसी घरेलू जानवर (Animal Viral Video) के साथ खेल रही हो। यह दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए। वीडियो सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे देखा और अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्ची और मगरमच्छ के बीच दिख रही नजदीकी और भरोसे की तारीफ की।

उनका कहना है कि यह इंसान और जानवर के बीच अनोखे रिश्ते का उदाहरण है। वहीं दूसरी ओर, कई लोगों ने चिंता भी जताई। उनका मानना है कि जंगली जानवरों के साथ इस तरह का संपर्क खतरनाक हो सकता है और इसमें बड़ा जोखिम छिपा होता है। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ लोग इसे अद्भुत दोस्ती मान रहे हैं, तो दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article