Viral Video: सोशल मीडिया अमेजिंग लोगों के जानदार कारनामों से भरा पड़ा है। इंटरनेट पर हर दिन आपको कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाएगा, जिसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। दरअसल, यह लड़की अपने हुनर के जादू से इंटरनेट यूजर्स का दिल जीतती नजर आ रही है। दरअसल, यह लड़की एक साइकिल पर बहुत ही जबरदस्त स्टंट करती नजर आ रही है।
वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आपको बेहद प्यारी बच्ची दिखाई दे रही होगी। यह बच्ची एक साइकिल चलाती भी नजर आ रही होगी। आप देख सकते हैं कि बच्ची साइकिल से बहुत ही जबरदस्त स्टंट भी कर रही है। बच्ची जिस तरह का स्टंट परफॉर्म कर रही है, उसे देखकर इंटनरेट यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। सबसे पहले आप इस अमेजिंग वीडियो को देखिए-
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कभी साइकिल के अगले पहिए को उठाकर स्टंट कर रही तो कभी साइकिल के पिछले पहिए से स्टंट करती दिख रही है। सिर्फ यही नहीं लड़की अपने पैर को साइकिल के पैंडल से हटाकर उसके अगले पहिए पर रखते हुए स्टंट परफॉर्म कर रही है। आपने शायद ही ऐसा अमेजिंग वीडियो पहले कभी देखा होगा। इस अमेजिंग वीडियो को itssu_bash9628 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
