वायरल न्यूज़

Viral Video: इस नन्ही बच्ची की इंसानियत ने जीता सबका दिल, वीडियो देख लोग बोले– सीखो कुछ!

Little girl viral video: तेज रफ्तार जिंदगी के बीच एक नन्ही बच्ची ने इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश की। उसने एक जरूरतमंद व्यक्ति को पानी की बोतल देकर यह दिखाया कि मदद करने के लिए उम्र नहीं, दिल बड़ा होना चाहिए।

Image

Trending Video: बच्ची की छोटी सी मदद ने दिया बड़ा संदेश (फोटो: Instagrm/socialjantaa)

  • Kindness Viral Story: आज की तेज रफ्तार दुनिया में लोग अक्सर अपने कामों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें आसपास के लोगों की तकलीफ दिखाई ही नहीं देती। लेकिन हाल ही में एक छोटी सी बच्ची ने ऐसा काम किया, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया (Heartwarming video) पर खूब वायरल हो रहा है। इस नन्ही बच्ची ने एक जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति को पानी की बोतल देकर यह साबित कर दिया कि इंसानियत दिखाने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। उसके इस छोटे से कदम ने लोगों का दिल छू लिया। सोशल मीडिया पर यह पल तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे दिल छू लेने वाला बताया।
  • वीडियो ने लोगों को अपने आसपास देखने और उनकी मदद करने की दी प्रेरणा

    कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि अगर एक छोटी बच्ची इतनी समझदार और दयालु हो सकती है, तो हम बड़े लोग क्यों नहीं? इस घटना ने लोगों को अपने आसपास देखने और उन लोगों की मदद करने की प्रेरणा दी, जो चुपचाप किसी परेशानी से जूझ रहे होते हैं। यह घटना हमें सिखाती है कि दया और करुणा दिखाने (Humanity still alive) के लिए बड़े काम करने की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी एक मुस्कान, किसी के लिए दरवाजा पकड़ लेना, या गर्मी में काम कर रहे व्यक्ति को एक गिलास पानी दे देना भी किसी का दिन बना सकता है।

    सबसे खास बात यह है कि जब हम बिना किसी उम्मीद के किसी की मदद करते हैं, तो हमें भी अंदर से खुशी और सुकून मिलता है। यह छोटी सी घटना (Emotional social media video) एक बड़ा संदेश देती है, इंसानियत अभी भी जिंदा है। हमें बस थोड़ा रुककर, थोड़ा सोचकर और थोड़ा महसूस करके दूसरों की मदद करनी है। याद रखिए, एक छोटा सा नेक काम किसी की पूरी दुनिया बदल सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर socialjantaa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

    डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

    monu jha
    मोनू झाauthor

    मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article