वायरल न्यूज़

Shocking Video: खूंखार मगरमच्छों के बीच शिकार ढूंढने पहुंच गया तेंदुआ, फिर जो हुआ देखकर आंखों को यकीन नहीं होगा

Animal Fight Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ​​वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक तेंदुए में इतनी हिम्मत कहां से आ गई है कि वह दर्जनभर शिकारियों के बीच में घुस गया है।

Image

तेंदुए का वीडियो (यूट्यूब)

Animal Fight Video: जानवरों की लड़ाई के वीडियो आपने सोशल मीडिया पर जमकर देखे होंगे। सोशल मीडिया ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है। इसमें से कुछ वीडियो बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाले हैं। आपने देखा होगा कि छोटे-मोटे जानवर खूंखार जानवरों के तो शिकार हो ही जाते हैं, लेकिन कई बार बड़े और खूंखार जानवरों का शिकार छोटे जानवर कर ले जाते हैं। कई बार एक अकेला जानवर खूंखार शिकारी जानवरों की भीड़ में जाने की हिम्मत कर बैठता है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में एक तेंदुआ लगभग एक दर्जन खूंखार मगरमच्छों के बीच शिकार ढूंढने पहुंच जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह उन्हीं के शिकार को छीनता नजर आता है। इसके लिए वह अपने पंजे से एक मगरमच्छ को मारता भी दिखाई दे रहा है। सबसे पहले आप देखें यह वीडियो-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक तेंदुए में इतनी हिम्मत कहां से आ गई है कि वह दर्जनभर शिकारियों के बीच में घुस गया है। आप देख पाएंगे कि वीडियो में एक दरियाई घोड़ा भी नजर आ रहा है। वीडियो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर स्टीफन क्रुइसबर्ग ने जांबिया के लुआंगवा नेशनल पार्क से रिकॉर्ड किया है। उनके इस वीडियो को Latest Sightings नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article