वायरल न्यूज़

Video: गांव वालों पर काल बनकर टूट पड़ा तेंदुआ, हवा में उड़कर किया ऐसा अटैक.. पुलिसवाले भी भाग निकले

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 13, 2023, 07:32 PM IST

Leopard Attack Video: एक तेंदुआ जिस तरह गांव में घुसकर तांडव करता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। रेस्क्यू टीम के लोगों के हाथ में जब तेंदुआ लाठी देखता है तो वह काफी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह हवा में उड़कर लोगों पर हमला करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तेंदुए ने हवा में उड़कर किया हमला
  • तेंदुए के हमले से घायल हुए कई लोग
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

Leopard Attack Video: तेंदुआ इस धरती पर पाए जाने वाले खूंखार जानवरों में से एक होता है। वह जिस खूंंखार तरीके से अपना शिकार करता है, उससे उसका शिकार बचकर जा नहीं पाता। कई बार तेंदुआ गांवों में भी घुस जाते हैं। इसके बाद जमकर उत्पात मचाते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक तेंदुआ जिस तरह गांव में घुसकर तांडव करता है, उसे देखकर आप कांप जाएंगे। वीडियो कुछ महीने पहले का बताया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

वीडियो को देखकर कांप जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ गांव में घुस आया है, वहीं उसे रेस्क्यू करने वाली टीम पकड़ने पहुंची है। रेस्क्यू टीम के लोगों के हाथ में जब तेंदुआ लाठी देखता है तो वह काफी गुस्से में आ जाता है। इसके बाद वह हवा में उड़कर लोगों पर हमला करता है। अपने हमले से वह कई लोगों को घायल कर देता है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि तेंदुआ लोगों को देखकर काफी आक्रामक हो जाता है। वह जैसे ही लोगों पर छलांग लगाता है, रेस्क्यू के लिए आए पुलिसवाले बचने के लिए जीप की तरफ भागने लगते हैं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article