Viral Video: तेलंगाना में गड्ढों से भरी सड़क पर रेंगती दिखी लैम्‍बॉर्गिनी कार, यूजर्स ने कुछ इस तरह लिए मजे

Viral Video: तेलंगाना में गड्ढों की समस्या खत्म होती नहीं दिख रही है। इस साल की शुरुआत में भी एक महिला शहर में सड़कों की खराब स्थिति को उजागर करने के लिए कीचड़ भरे पानी से भरे गड्ढे में बैठी थी। अब लैम्‍बॉर्गिनी कार का वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video: तेलंगाना में गड्ढों से भरी सड़कों पर लग्‍जरी लैम्‍बॉर्गिनी कार के रेंगने का वीडियो वायरल हुआ है। @WhateverVishal नाम के यूजर ने X पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें शुरुआत में एक व्यस्ततम सड़क दिखाई देती है। जहां से कार, स्कूटर और ऑटो-रिक्शा गड्ढों से भरी सड़क से गुजरते दिख रहे हैं। क्लिप में कुछ देर के बाद लाल रंग की लेम्बोर्गिनी को उबड़-खाबड़ सड़कों से गुज़रने में कठिनाई का सामना करते हुए दिखाया गया है। कार के गुजरने पर वहां मौजूद कई लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

लैम्‍बॉर्गिनी का वायरल वीडियो।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर क्लिप साझा करते हुए एक्स यूजर ने लिखा, 'उन्होंने रोड टैक्स के रूप में कम से कम 62 लाख रुपये का भुगतान किया होगा। विश्वगुरु का पूर्ण राज्य।' यह वीडियो मंगलवार को एक्स पर शेयर किया गया था और अब तक इसे 1.6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और कई प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं। कमेंट सेक्शन में, यूज़र्स ने एक ओर सड़कों की खराब स्थिति पर निराशा व्यक्त की है तो वहीं दूसरी ओर संघर्षरत लैम्‍बॉर्गिनी पर मजे भी लिए हैं।

End of Feed