Video: अर्जेंटीना की मार्केट में खो गया था बच्‍चा, उसके पिता को ढूंढ़ने के लिए भीड़ ने जो किया वो देख आप भी करेंगे तारीफ

Viral Video: बच्‍चे के पिता को पुकराने के लिए भीड़ ने उनको बुलाना शुरू किया जैसे ही ज़्यादा लोगों को इस बारे में पता चला तो हर पुकार में एक आवाज जुड़ती चली गई। इस दौरान मार्केट में प्रदर्शन कर रहे एक बैंड ने भी मदद करने के लिए हाथ मिलाया।

Viral Video: अर्जेंटीना स्थित एक मार्केट में व्यस्त चौराहे पर छोटा लड़का अपने पिता से बिछड़ गया जिसको रोते हुए पाया गया। बच्‍चे को देख उसके आस-पास की मौजूद भीड़ ने मानवता का परिचय दिया। डरे हुए बच्‍चे को सहज महसूस करने के लिए लोग मदद के लिए आगे और उसके पिता को ढूंढ़ने की कोशिश में लग गए। बच्‍चे के पिता को पुकराने के लिए भीड़ ने उनको बुलाना शुरू किया जैसे ही ज़्यादा लोगों को इस बारे में पता चला तो हर पुकार में एक आवाज जुड़ती चली गई। इस दौरान मार्केट में प्रदर्शन कर रहे एक बैंड ने भी मदद करने के लिए हाथ मिलाया और दिल को छू लेने वाला गाना बनाया। इस गाने के बोल थे- 'एडुआर्डो, आओ और जुआन क्रूज़ के साथ खेलो।' इस गाने में लड़के और उसके पिता का नाम था। भीड़ ने गीत गाया और ताली बजाई, जब एक व्यक्ति ने बच्चे को अपने कंधों पर रखा ताकि वह भीड़ में सभी को दिखाई दे, ताकि उसके चिंतित पिता को उसके बेटे तक पहुंचने में मदद मिल सके।

बच्‍चे को कंधे पर उठाए शख्‍स।

भीड़ द्वारा अपना गाना जारी रखने के बाद, एक आदमी उनके बीच से भागता हुआ दिखाई दिया। वह छोटे लड़के की ओर दौड़ा और उसे अपनी बाहों में उठा लिया। इस मार्मिक पुनर्मिलन का स्वागत तालियों से हुआ। देखते ही देखते ये एक ऐसा क्षण बन गया जिसे देखने के बाद पूरे समुदाय की भावना सामने आई। वीडियो ने इंटरनेट पर भी लोगों का दिल जीत लिया क्योंकि कई यूजर्स मानवता के इस प्रदर्शन से खुश थे। एक यूजर ने कहा, 'कितनी सुंदर कम्‍युनिटी है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह हमेशा ऐसा ही रहे।' दूसरे ने कहा कि, 'मानवता अपने सर्वोत्तम रूप में है। यह अद्भुत है।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'अब जब आपके पिता खो जाएं तो आप उन्हें इसी तरह ढूंढ़ सकते हैं। मुझे यह बहुत पसंद है!!! सभी को इसी तरह रहना चाहिए और एक-दूसरे और अपने बच्चों का ख्याल रखना चाहिए!'

End of Feed