वायरल न्यूज़

'भारतीय मैनेजर सबसे खराब हैं!' बॉस को घमंडी बताकर IT प्रोफेशनल ने जमकर निकाली भड़ास, Reddit पोस्‍ट हुई वायरल

Viral News: टेकी (आईटी प्रोफेशनल) ने r/developersIndia पर एक पोस्ट में लिखा कि, 'मुझे एक कनाडाई महिला और एक अमेरिकी महिला के अधीन काम करने का मौका मिला, और वे दोनों बहुत बढ़िया थीं। मुझे कभी भी उनसे नस्लवाद का कोई संकेत नहीं मिला।'

Image

टेकी ने शेयर किया एक्‍पीरिएंस।

Viral News: देश में इन दिनों कर्मचारियों के आदर्श काम के घंटों को लेकर एक विस्‍तृत बहस चल रही है। इसी बीच Reddit पर एक आईटी प्रोफेशनल ने इंडियन मैनेजर के नेतृत्‍व पर भड़ास निकाली है। भारतीय बॉस के काम की तुलना उसने अमेरिकी या कनाडाई बॉस के नेतृत्‍व से की। केरल में जन्मे इस व्यक्ति ने एक पोस्ट में कहा कि उसने पहले एक कनाडाई कंपनी के लिए काम किया था, जबकि उसके पर्यवेक्षक या तो अमेरिकी या कनाडाई महिलाएं थीं। उन्होंने Reddit पर कहा कि, 'क्या भारतीय प्रबंधक वास्तव में सबसे खराब हैं?' ये भी बताया कि, यह किसी के लिए काम करने का उनका पहला अनुभव था।

टेकी (आईटी प्रोफेशनल) ने r/developersIndia पर एक लंबी पोस्ट में लिखा कि, 'मुझे एक कनाडाई महिला और एक अमेरिकी महिला के अधीन काम करने का मौका मिला, और वे दोनों बहुत बढ़िया थीं। मुझे कभी भी उनसे नस्लवाद का कोई संकेत नहीं मिला। वे वास्तव में हमारे बारे में, हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारे काम के माहौल, हर चीज़ के बारे में परवाह करती थीं।' आगे उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि, 'पहले उनके पास कोई भारतीय बॉस नहीं था, उनके पास कभी भी बहुत अधिक काम नहीं था और उनकी बॉस हमेशा अपने कर्मचारियों की बातें सुनने के लिए समय निकालती थीं। मैं कभी-कभी उनकी वजह से एक या दो घंटे अतिरिक्त काम करने में भी खुश रहता था। वह हमेशा सुनिश्चित करती थीं कि हम सहज रहें, और वह अतिरिक्त प्रयास भी करती थी, जैसे हमें अमेज़न गिफ्ट कार्ड देना और यहां तक कि हमें टी-शर्ट भेजना। लेकिन जब उन्हें अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय मैनेजर के पास नियुक्त किया गया, तो सब कुछ बदल गया।'

अपनी पोस्‍ट में उल्‍लेख करते हुए वे बोले कि, 'अभी मेरी नई नौकरी का पहला हफ़्ता ही हुआ है और मैं अपने नए भारतीय मैनेजर के साथ पावर प्ले देख सकता हूं। वह बहुत घमंडी है, हमेशा हमें नीची नज़र से देखती है, कभी कोई सम्मान नहीं दिखाती और हमेशा हम पर हुक्म चलाती है। ईमानदारी से कहूं तो मैं अपना पहला वेतन मिलने के बाद ही इस्तीफ़ा देने के बारे में सोच रहा हूं।' टेकी ने यह भी बताया कि उन्हें अपने पिछले मैनेजर की कितनी याद आती है, जो उनके लिए एक मार्गदर्शक की तरह काम करते थे। 2 जनवरी को शेयर की गई इस पोस्‍ट को अब तक 900 से ज़्यादा अपवोट मिल चुके हैं। एक यूजर ने इस पर कहा कि, 'भारतीय मैनेजर्स जो ऑन-साइट अमेरिका चले गए हैं, वे सबसे खराब प्रकार के बॉस हैं जो आपको मिल सकते हैं।' दूसरे ने कहा कि, 'अमेरिका में भारतीय मैनेजर, सबसे खराब जोड़ी। अभी इसका सामना कर रहा हूं।' तीसरे ने कहा कि, 'कुछ अच्छे भारतीय मैनेजर हो सकते हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश के साथ काम करना मुश्किल है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article