Video: जापान के लोग किन हिन्‍दी फिल्‍मों के हैं दीवाने ? जवाब और लॉजिक सुनते ही खिलखिला उठे यूजर्स

Viral Video: वीडियो को dive.into.japan नामक इंस्‍टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें लोगों को कई देशों के बारे में रोचक तथ्य बताए जाते हैं। इस पेज पर ऐसे वीडियो भी हैं जिनमें कंटेंट क्रिएटर जापान के खाने की तुलना दूसरे देशों के खाने से करते हुए दिखाई देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जापान के युवक का वीडियो इंस्‍टाग्राम पर वायरल
  • वीडियो में बताया जापानियों को कौन सी हिन्‍दी फिल्‍में पसंद हैं
  • जवाब सुनते ही आपकी हंसी छूट जाएगी

Viral Video: फिल्मों में बॉर्डर की सीमाएं पार कर लोगों का मनोरंजन करने की ताकत होती है। ये बात उस वक्‍त चरितार्थ हो गई जब एक जापानी व्यक्ति ने एक वीडियो इंस्‍टाग्राम शेयर किया। इस वीडियो में शख्‍स ने तीन हिन्‍दी फिल्मों के बारे में बताया। उसका दावा है कि वह फिल्‍में उसके देश के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उस व्यक्ति ने लिखा , 'जापान में प्रसिद्ध भारतीय फिल्में।' हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत ऐसे कियी वायरल दावे की पुष्टि नहीं करता है।

इस वीडियो को dive.into.japan नामक इंस्‍टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें लोगों को कई देशों के बारे में रोचक तथ्य बताए जाते हैं। इस पेज पर ऐसे वीडियो भी हैं जिनमें कंटेंट क्रिएटर जापान के खाने की तुलना दूसरे देशों के खाने से करते हुए दिखाई देते हैं। 600 से ज्‍यादा पोस्ट के साथ, इस पेज पर वर्तमान में लगभग सात लाख फॉलोअर्स हैं।

End of Feed