Ajab Gajab: छुट्टी के लिए स्‍टूडेंट ने लिखी ऐसी एप्‍लीकेशन, पढ़कर लोटपोट हुए यूजर्स, कहा- 'रिक्‍वेस्‍ट है या धमकी'

Ajab Gajab: राकेश का ये मजेदार आवेदन पत्र 4 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। यहां इसे 37.5 मिलियन व्यूज मिले और ये फोटो वायरल हो गई। इस एप्लीकेशन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्‍लास 7 के स्‍टूडेंट का लीव एप्‍लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल
  • बच्‍चे ने मजेदार अंदाज में कही स्‍कूल न आने की बात
  • लोगों ने वायरल लैटर की जमकर मौज ली

Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर कभी स्‍टूडेंट से पूछा गया जवाब लोगों को ठहाके लगवा देता है तो कभी बच्‍चों के अतरंगी जवाब गुदगुदाते हैं। मगर इस बार कक्षा 7 के एक छात्र का लीव एप्‍लीकेशन वायरल हुआ है। इसे पढ़ते ही ये लगता है कि, बच्‍चा स्‍कूल से तंग आ चुका है। राकेश नामक छात्र ने प्रिंसिपल को छुट्टी का आवेदन अपने एक आवेदन पत्र लिखा। 29 जुलाई को दिए गए अपने आवेदन में राकेश ने प्रिंसिपल मैडम को ये बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वह स्कूल नहीं आ पाएगा। आवेदन की शुरुआत में उसने कहा, "प्रिय प्रिंसपल, मैं नहीं आऊंगा, नहीं आऊंगा, नहीं आऊंगा।' लेकिन छुट्टी के लिए आवेदन करने का यह मजेदार तरीका यहीं खत्म नहीं हुआ। अंत में पारंपरिक 'धन्यवाद' लिखने के बाद राकेश ने अपनी बात दोहराते हुए कहा, 'आऊंगा ही नहीं मैं।' हालांकि टाइम्‍स नाउ नवभारत इस आवेदन पत्र की सत्‍यता और इससे जुड़े किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

राकेश का ये मजेदार आवेदन पत्र 4 अगस्त को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। यहां इसे 37.5 मिलियन व्यूज मिले और ये फोटो वायरल हो गई। इस एप्लीकेशन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। सबसे ज्‍यादा गौर करने वाले इसके कमेंट्स थे। जहां लोगों ने बताया कि राकेश ने प्रिंसिपल शब्द की स्पेलिंग गलत लिखी। दूसरों ने उसकी लिखावट और शिक्षकों को इस तरह संबोधित करने के उसके साहस की तारीफ की।

End of Feed