Video: शिकारी हो तो ऐसा ! तेंदुए ने पानी में जाकर किया मगरमच्‍छ का शिकार, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Viral Video: यह वीडियो माइकल द्वारा उस समय लिया गया था जब वह जगुआर इकोलॉजिकल रिजर्व का दौरा कर रहे थे। वीडियो में एक तेंदुआ अपने शिकार के पास रेंगकर जाता हुआ दिखाई देता है और तभी वो मगरमच्‍छ का शिकार कर लेता है।

Viral Video: जंगल में बहुत से जानवरों के तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर नए वायरल वीडियो से पता चलता है कि शीर्ष शिकारियों को भी हमेशा अपने खेल में शीर्ष पर रहना चाहिए। हाल ही में तेंदुआ और मगरमच्छ के बीच जबरदरस्‍त जंग का वीडियो वायरल हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और वीडियो को 5 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को सबसे पहले जगुआर इकोलॉजिकल रिजर्व पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया।

तेंदुए ने किया मगरमच्‍छ का शिकार।

वीडियो में एक तेंदुआ अपने शिकार के पास रेंगकर जाता हुआ दिखाई देता है। उसका शिकार यानी मगरमच्‍छ एक तालाब के किनारे आराम कर रहा होता है। तेंदुआ धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ता है और फि अचानक पानी में छलांग लगाकर उसे दबोच लेता है। चूंकि, उसकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं इसलिए वो तेंदुए को तेज गति से आगे बढ़ने में सक्षम बनाती हैं। मगरमच्छ को प्रतिक्रिया करने का मौका ही नहीं मिला, इससे पहले कि उसे पानी में खींच लेता है, जहां असली संघर्ष शुरू होता है। पलक झपकते ही जगुआर मगरमच्छ को अपने मुंह में पकड़ लेता है और नदी के किनारे चला जाता है।

End of Feed