VIDEO : भारत में पहली बार AI ने मां को जन्‍म दिया ! आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का ये कारनामा हो रहा खूब वायरल

Viral Video: काव्या के इंस्टाग्राम पर 300 से ज़्यादा फॉलोवर हैं, इनके साथ वह मातृत्व के बारे में अपने मॉर्डन विचार शेयर करती हैं। वे कुकिंग, पेंटिंग और स्किनकेयर जैसी कई विधाओं में भी निपुण हैं।

Viral Video: वर्चुअल इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया मंचों पर अपने कारनामों से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसी कड़ी में एक वर्चुअल इन्फ्लुएंसर काव्या मेहरा का नाम भी है। जो कि एक AI-संचालित मॉम इन्फ्लुएंसर हैं। इन दिनों इनका वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। काव्या भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी मैनेजमेंट फर्मों में से एक, कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क द्वारा बनाई गई एक पर्सनैलिटी हैं। उनके सोशल मीडिया बायो के अनुसार, वे 'भारत की पहली AI संचालित मॉम हैं।'

AI संचालित मॉम। (फोटो क्रेडिट: therealkavyamehra/Instagram)

गौरतलब है कि, काव्या के इंस्टाग्राम पर 300 से ज़्यादा फॉलोवर हैं, इनके साथ वह मातृत्व के बारे में अपने मॉर्डन विचार शेयर करती हैं। वे कुकिंग, पेंटिंग और स्किनकेयर जैसी कई विधाओं में भी निपुण हैं। एक वीडियो के कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा है कि, 'रणनीति बनाने से लेकर भोजन की योजना बनाने तक, यह मेरी यात्रा है। एक वास्तविक, बिना किसी फ़िल्टर के कि मैं मातृत्व को कैसे समझ रही हूं, यह सब करते हुए उस काव्या को बनाए रखना जो बच्चों से पहले थी।' रचनाकारों के अनुसार, काव्या का व्यक्तित्व असली यानी मानवीय माताओं के वास्तविक जीवन के अनुभवों के इर्द-गिर्द बनाया गया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में अन्‍य दावों के हवाले से बताया गया है कि, 'काव्या मेहरा सिर्फ़ एक डिजिटल अवतार नहीं है वह आधुनिक मातृत्व का अवतार है, जो एआई द्वारा संचालित है, फिर भी मानवीय अनुभव में गहराई से निहित है।'

End of Feed