Viral Video:गुलाल, डांस और मस्ती…अफ्रीका में दिखा होली का रंग, वायरल वीडियो ने जीता करोड़ों भारतीयों का दिल

Holi viral video: अफ्रीका में बसे भारतीयों ने धूमधाम से होली मनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते, नाचते-गाते और खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय अफ्रीकी लोग भी इस रंगीन माहौल को देखकर उत्साहित दिखे।

Viral Holi video: होली का त्योहार अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा है। इसका रंग और उत्साह अब देश की सीमाओं को पार कर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच चुका है। विदेशों में रहने वाले भारतीय भी पूरे जोश और उत्साह के साथ होली मना रहे हैं। खासकर अफ्रीका में बसे भारतीयों ने इस बार धूमधाम से होली का जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया (holi trending video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट @manish.up61 पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अफ्रीका में रह रहे भारतीय भाई-बहन एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे हैं।

Viral Holi video

Holi viral video: अफ्रीका की धरती पर भारतीयों ने खेली रंगों की होली(फोटो: Instagram/manish.up61)

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार भी

सभी लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। कोई नाच रहा है, कोई गा रहा है और हर तरफ खुशियों का माहौल दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे भारत की गलियों में होली खेली जा रही हो। वीडियो की खास बात यह है कि वहां मौजूद स्थानीय अफ्रीकी लोग भी इस नजारे को बड़े ध्यान से देख रहे हैं। वे मुस्कुरा रहे हैं, अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं और भारतीयों की खुशी में शामिल होते दिख रहे हैं। कुछ लोग तो रंगों के इस त्योहार को देखकर काफी उत्साहित नजर आते हैं। यह दृश्य बताता है कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर भी है।

End of Feed