वायरल न्यूज़

Video: विदेश गई भारतीय महिला ने छोटे बच्चों को देखते ही ऑन किया मोबाइल का कैमरा, फिर दिखा ऐसा नजारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2023, 05:01 PM IST

Viral Video: विदेश घूमने गई एक भारतीय महिला अपने कैमरे में ऐसी चीजें रिकॉर्ड करती है, जिसे देखकर आपकी आंखों को सुकून मिलेगा। आपको लगेगा कि दुनिया के हर कोने में लगभग एक जैसे लोग ही होते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला घूमने गई थी विदेश
  • युगांडा से महिला ने शेयर किया वीडियो
  • वीडियो देखकर खुश हो जाएगा आपका दिल

Viral Video: जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो अक्सर वहां की खूबसूरत चीजें अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लेते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विदेश घूमने गई एक भारतीय महिला अपने मोबाइल कैमरे में वहां के छोटे बच्चों को देखते ही वीडियो बनाने लगती है। इसके बाद कैमरे में जो नजर आता है, वह आपके दिल को सुकून दे सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारतीय महिला के मोबाइल में कई बाइक सवार लोग कैद हो जाते हैं।

विदेश घूमने गई थी भारतीय महिला

वीडियो में आपको जिस तरह विदेश के लोग बाइक पर चलते नजर आते हैं, उसे देखकर एक पल के लिए लगेगा कि इंडिया में भी लोग ऐसे ही बाइक से अपने परिवार के साथ घूमते हैं। वीडियो देखकर आपको लगेगा कि महिला विदेश में नहीं बल्कि अपने भारत में ही है। हालांकि, महिला जिस देश घूमने पहुंची है, उस देश का नाम युगांडा है। आप देखेंगे कि विदेशी महिला को देखकर वहां के बच्चे भी खुश हो जाते हैं। ऐसा अक्सर आपने भारत में आए विदेशी सैलानियों के सामने भारतीय बच्चों को करते देखा होगा। वीडियो को hemasharma973 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Article