Viral Video: क्या आप भी लेना चाहेंगे 'तबला स्‍टाइल हेड मसाज?' अंकल जी का वीडियो देख फैन हुए यूजर्स

Viral Video: अच्छी हेड मसाज सिरदर्द और मूड दोनों को ठीक कर देती है। बाल कटवाने के बाद अक्‍सर ऐसा ही फील होता है। मगर भारत में, हेड मसाज कभी-कभी मुफ्त में दी जाती है जबकि अन्य देशों में इसके लिए भारी रकम वसूली जाती है।

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे हेयर कटिंग या हेड मसाज के वीडियो देखे होंगे। ये वीडियो कई बार दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति बुजुर्ग नाई से अपने सिर की चंपी (मसाज) करवाता दिखाई दे रहा है। नाई की मालिश करने की स्‍टाइल दुनिया भर के दर्शकों से तारीफें बटोर रही है। सिर की मसाज करते बुजुर्ग व्यक्ति के तेज और निराले अंदाज ने यूजर्स को फैन बना लिया है। बहुत ये लोगों ने उसकी स्टाइल की तुलना तबला बजाने से की है और इस तेल मालिश को 'तबला स्‍टाइल हेड' मसाज नाम दिया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है।

हेड मसाज करता दुकानदार।

वैसे तो आप भी अच्‍छी तरह जानते हैं कि, अच्छी हेड मसाज सिरदर्द और मूड दोनों को ठीक कर देती है। बाल कटवाने के बाद अक्‍सर ऐसा ही फील होता है। मगर भारत में, हेड मसाज कभी-कभी मुफ्त में दी जाती है जबकि अन्य देशों में इसके लिए भारी रकम वसूली जाती है। भारत का ये वायरल नाई मसाज के लिए केवल 83 रुपये लेता है। हेड मसाज के इस वीडियो अब दर्शकों द्वारा सराहना मिल रही है। वायरल वीडियो में एक आदमी एक बुजुर्ग के साथ बैठकर उसका सिर मसाज कर रहा है। ग्राहक आराम से अपनी आंखें बंद करके बैठा है जबकि नाई मालिश के लिए अपने हाथों से लगभग तबला बजा रहा है।

End of Feed