Video: पहले उतारी आरती फिर चढ़ाया जल, कोरियन दामाद का भारतीय सास ने जिस तरह किया स्वागत, जिंदगीभर नहीं भूलेगा

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि सासू मां कलश का जल चढ़ाकर मंगलकामनाएं कररती है। वहीं दामाद अपनी पत्नी के साथ बेहद विनम्रता से सिर झुकाकर सासू मां द्वारा दिए जा रहे इस सम्मान को स्वीकार करता है। हम सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति में दामाद को बहुत ही विशेष स्थान मिला है।

Viral Video: भारत में दामाद का जिस तरह से स्वागत किया जाता है, वह एक रस्म से ऊपर भावनाओं, परंपराओं और अपनापन से भरा उत्सव जैसा होता है। आपने देखा होगा कि सास-ससुर अपने दामाद के स्वागत के लिए ऐसी-ऐसी चीजें करते हैं, जिसे देखकर दामाद का दिल खुश हो जाता होगा। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भारतीय सास अपने कोरियन दामाद का बहुत ही आत्मीयता से स्वागत करती दिख रही है। भारतीय सास जिस तरह अपने कोरियन दामाद का स्वागत कर रही है, उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Viral Video (66)

कोरियन दामाद का स्वागत (इंस्टाग्राम)

कोरियन दामाद का भारत में हुआ खास स्वागत

वायरल हो रहा यह वीडियो दो अलग-अलग संस्कृतियों के खूबसूरत संगम के मिसाल की तरह सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोरियन दामाद अपनी पत्नी के साथ पहली बार उसके घर पहुंचता है। इस दौरान उसकी सासू मां थाली में दीपक, रोली और फूल सजाकर ले आती है। इसके बाद सासू मां अपने दामाद की सबसे पहले आरती उतारती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि सास पूरे विधि-विधान से अपने दामाद का स्वागत करती है और फिर अंत में वह दामाद के पैर में जल भी चढ़ाती है। देखें वीडियो-

End of Feed