Viral Video: हम सभी जानते हैं कि जलेबी बनाना इतना आसान नहीं है। जलेबी बनाने के लिए मैदा में दही मिलाकर पेस्ट तैयार किया जाता है और इसे रात भर रखा जाता है। जिससे उसमें खमीर तैयार हो सके। इसी से जलेबी बनती है। इस पेस्ट के लिए कॉटन के एक ऐसा कपड़े की मदद ली जाती है। जिसमें बीच में छेद होता है। इस कपड़े को बनाना भी आसान नहीं है। दूसरी तरफ एक सोशल मीडिया यूजर ने जलेबी बनाने का ऐसा हैक निकाला है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
वीडियो देखकर आप भी चौंक उठेंगे
इस हैक की सहायता से बंदा जलेबी बनाने का मुश्किल काम भी बड़ी आसानी से करता दिख रहा है। यूजर ने जलेबी बनाने का जो हैक सोशल मीडिया पर दिखाया है, उसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि यूजर जलेबी बनाने के लिए शैंपू के डिब्बे का इस्तेमाल करता है। यह देखना बहुत ही ज्यादा अविश्वसनीय है। ऐसा करके कोई भी बाकी ताम-झाम से बच सकता है। आप देख पाएंगे कि बंदा शैंपू के बोतल में जलेबी का घोल डालता है। इसके बाद वह इसी बोतल से तेल में जलेबी छानता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत ही जबरदस्त जलेबी बनकर बाहर आती है। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इस बंदे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि बंदे ने जिस जुगाड़ से जलेबी बनाई है, उसे देखकर शायद कोई हलवाई ऐसी जलेबी बनाने लगे। आप देख पाएंगे कि जलेबी पक जाने के बाद बंंदा उसे खाने के लिए एक प्लेट में लेकर बैठता है। इसके बाद वह एक हाथ में जलेबी लेकर बैठता है और उसे खाने जा रहा होता है। हालांकि, वीडियो इसके साथ ही खत्म हो जाता है। अब यह आप पर डिपेंड करता है कि आप इस तरीके से जलेबी बनाना चाहते है या नहीं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर maximum_manthan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘जलेबी बनाने का जुगाड़।’
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
