Viral Video: कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडियन विराज गेहलानी ने ओलंपिक की एक पैरोडी वीडियो बनाई है। जो कि, पेरिस में नहीं बल्कि मुंबई में आयोजित हो रहा है। वीडियो में ट्विस्ट भी है, दरअसल उन्होंने मुंबई में शूट किए इस वीडियो में उन चीजों पर प्रकाश डाला है जिनका एक सामना एक मुंबईकर को लगभग रोज करना पड़ता है। अपने रील को "मुंबई ओलंपिक 2024" शीर्षक देते हुए कॉमेडियन ने अपने वीडियो को पांच खेलों में बांटा। पहले इवेंट में, 1.2 मीटर स्प्लैश डॉज में, विराज पहले स्थान पर आए, क्योंकि उन्होंने गड्ढे में कार घुसने के बाद खुद को पानी के छींटों से बचाया।
इन खेलों में पाया पहला स्थान
वड़ा पाव खाने की प्रतियोगिता में भी कंटेंट क्रिएटर पहले स्थान पर आया, क्योंकि उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ मिर्च का एक टुकड़ा खाया, जो कि मुंबई के प्रतिष्ठित स्ट्रीट स्नैक के साथ एक क्लासिक संयोजन है। तीसरी स्पर्धा का शीर्षक "पुडल जंपिंग" था, उसमें भी विराज ने गोल्ड मेडल जीता, क्योंकि उन्होंने बारिश के पानी से भरे एक विशाल गड्ढे को कूदकर पार किया। अगले इवेंट में उन्हें मुंबई लोकल में खिड़की वाली सीट पाने के लिए प्रतिस्पर्धा करनी थी, जो शहर के सार्वजनिक परिवहन की जीवनरेखा है। गेहलानी इसमें भी स्वर्ण जीतने में सफल रहे। यह ऑटोरिक्शा पकड़ने का उनका आखिरी अवसर था, जिसमें वह एक अन्य व्यक्ति से पिछड़ गए जो विराज से पहले ही ऑटो पकड़ने में सफल रहा और उसमें बैठ गया।
