मरने के बाद किस भाषा में बोलेंगे भगवान, भक्त के सवाल पर गुरुजी का जवाब वायरल

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 29, 2024, 01:09 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स गुरुजी से पूछता है कि मरने के बाद यमराज जी क्या अंग्रेज से भी अंग्रेजी में बात करते होंगे। भक्त के सवाल पर कथावाचक गुरुजी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Funny Video Today: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज आज देश-दुनिया में खूब जाना पहचाना नाम हैं। कथावचन से जुड़े उनके वीडियो सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक भक्त अनिरुद्धाचार्य जी से अजीब सा सवाल पूछता है। मगर उसके सवाल का गुरुजी ने भी गजब का ही जवाब दिया। वायरल वीडियो में देखेंगे कि कथा के बीच से भक्त गुरुजी से सवाल पूछता है। वो कहता है जब कोई शख्स मरता है तब वो ऊपर जाता है। उसके कर्मों का हिसाब होता है। यमराज उससे सवाल पूछता है।

Viral Video

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की कथा से जुड़ा ये वीडियो देखकर हंसी ना रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

अंग्रेज से कौन सी भाषा में हिसाब

भक्त अब सवाल पूछता है जब कोई अंग्रेज मरता है तब क्या आंग्रेजी भाषा में बात की जाती है। सवाल पर गुरुजी थोड़ा ठहरते हैं। फिर वो जवाब देते हैं, 'आपको लगता है कि यमराज जी इंग्लिश में बात करते होंगे।' गुरुजी आगे कहते हैं कि वहां संस्कृत चलती है। वो आगे कहते हैं, 'जब आदमी मरता है तब भगवान की एक ही भाषा है। वो है कर्मों की भाषा, जिसका हिसाब ऊपर होता है।'

End of Feed