वायरल न्यूज़

Stunt Video: चलती स्कूटी पर लड़की ने हाथ छोड़कर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, बड़े-बड़े स्टंटबाजों के छूट जाएंगे छक्के

Girl Stunt Video: आप देख सकते हैं एक लड़की सड़क पर स्कूटी चला रही है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह हाथ छोड़कर स्कूटी चलाने लगती है। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार में बैठे लोग लड़की का वीडियो बनाने लगते हैं।

Image

स्कूटी स्टंट वीडियो (ट्विटर)

Girl Stunt Video: आपने सड़क पर बाइक चलाते हुए कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा। कई बार लोग बिना सेफ्टी के भी स्टंट करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वह अपनी जान की परवाह भी नहीं करते। आपने अधिकतर लड़कों को ही सड़क पर स्टंट करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं। उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

लड़की ने किया जबरदस्त स्टंट

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की सड़क पर स्कूटी चला रही है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह हाथ छोड़कर स्कूटी चलाने लगती है। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार में बैठे लोग लड़की का वीडियो बनाने लगते हैं। तभी एक हैरान करने वाली चीज होती है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने हाथ छोड़कर दोनों हाथों से स्कूटी पर ही स्टेचिंग करने लगती है। सबसे पहले आप देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-

लड़की को ऐसा खतरनाक काम करता देख लोगों को यकीन नहीं होगा। जिस तरह लड़की हाथ छोड़कर स्कूटी चलाते-चलाते गाड़ी पर ही अपनी पीठ सीधी करने लगती है। उसे देखकर यूजर्स भी हैरान हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो को @Decentladki1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख पाएंगे कि लड़की स्कूटी काफी तेज रफ्तार में भी चला रही है। यहां तक कि उसने अपने पैर के पास कोई बोरी भी रखी हुई है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article