वायरल न्यूज़

VIRAL VIDEO: बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से धरती का नजारा, देखकर होश ना उड़ जाएं तो कहना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 15, 2024, 07:39 AM IST

VIRAL VIDEO: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल पर पहुंचा तो धरती का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शख्स ने तुरंत कैमरा ऑन किया और सबकुछ रिकॉर्ड कर लिया।

Image

कैसा है बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से धरती का नजारा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुर्ज खलीफा से धरती का नजारा
  • नजारा देखकर होश उड़ेंगे
  • लाखों लोगों ने देखा ये वीडियो

Viral Video Today: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की बात आती है तो दिमाग में बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है। यकीनन दुनिया में बुर्ज खलीफा से ऊंची दूसरी इमारत नहीं है। इसकी लंबाई रिकॉर्ड 830 मीटर है। फीट में ये लंबाई 2722 फीट के करीब बैठती है। ये इमारत इतनी ऊंची है कि इसकी कुछ मंजिलें बादलों के ऊपर तक जाती हैं। मगर कभी सोचा है कि इसी बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से धरती का नजारा कैसा दिखाई देता होगा। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो में बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल से धरती का नजारा दिखाने की कोशिश की गई है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आता है किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी होगा।

बुर्ज खलीफा से धरती का नजारा

वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल पर पहुंचा हुआ है। यहां उसने धरती पर देखने की कोशिश की तो होश उड़ाने वाला नजारा दिखाई दिया। फिर क्या था शख्स ने इसी नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। इसमें देखेंगे बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल इतनी ऊंचाई पर है कि इससे धरती नजर ही नहीं आती है। हर तरफ सिर्फ बादल ही बादल नजर आते हैं। देखकर लगता है कि आखिरी मंजिल बादलों के ऊपर तैर रही है। देखकर लगता है कि शख्स ऐसे विमान में बैठा जो जिसकी छत नहीं है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बुर्ज खलीफा की आखिरी मंजिल का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article