Viral Video: पहली बार शीशे में खुद को देखकर भालू करते हैं ये काम, देखकर आप भी हंसने लगेंगे

Viral Video: कई बार जानवर खुद को पानी में या शीशे में पहली बार देखकर घबरा से जाते हैं। इस बार ऐसा ही एक वीडियो भालू का वायरल हो रहा है, जिसकी प्रतिक्रिया देख आप भी हंसने लगेंगे।

Viral Video: सोशल मीडिया पर लगभग रोजाना ही जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होता है तो इन्‍हीं में से कई वीडियो काफी ज्‍यादा डरावने होते हैं। इस बार ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। आमतौर पर शीशा देखने के बाद जानवर चौंक जाते हैं लेकिन इस भालू में आईने में खुद को पहली देखा तो ऐसा उत्‍पात मचा दिया मानों अभी शीशा तोड़ देगा। ये वीडियो इंस्‍टाग्राम पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू का रिएक्‍शन देखने के बाद यूजर्स की हंसी ही नहीं रुक रही है।

​viral video, bear viral video, viral video of bear, bear video, hindi news, viral news, times now navbharat


भालू की प्रतिक्रिया।

क्‍या है वीडियो में

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीचों बीच एक शीशा लगा हुआ था। वहीं से एक भालू गुजर रहा होतजा है कि तभी उसकी नजर सामने लगे आईने पर पड़ती है। आईने में खुद की परछाईं देखकर पहले तो भालू उछल पड़ता है और फिर बाद में वो वापस शीशे के पास जाकर उछल कूद करने लगता है। इसी उछल-कूद के दौरान आईना जमीन पर गिर जाता है जिसे उठाकर भालू मानों दांत से तोड़ने की कोशिश करने लगता है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद ये कह पाना मुश्किल है कि भालू कन्‍फ्यूज था, चौंक गया था या फिर गुस्‍सा गया था।

End of Feed