OMG: गंदे पैरों का इस्तेमाल.. फैक्ट्री में इस तरह से बनाए जाते हैं होली के पापड़, Video देख आएगी घिन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2024, 06:09 PM IST

Holi Papad Making Video: आप देख सकते हैं कि जिस पापड़ को हम बाजार से खरीदकर लाते हैं, उसे बनाने के लिए कैसे गंदे पैरों का इस्तेमाल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका मन खराब हो जाएगा।

Holi Papad Making Video: होली का त्योहार आने वाला है। इसे लेकर लोग अपने घरों में तैयारियां करने लगे हैं। चिप्स-पापड़ और तरह-तरह के व्यंजन बनना शुरू हो चुके हैं। होली को देखते हुए फैक्ट्रियों में भी तैयारी शुरू हो चुकी है। कई फैक्ट्रियों में पापड़ बनने लगे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका हैरान होना लाजिमी है। आप देख सकते हैं कि जिस पापड़ को हम बाजार से खरीदकर लाते हैं, उसे बनाने के लिए कैसे गंदे पैरों का इस्तेमाल हो रहा है।

papad making video

फैक्ट्री में ऐसे बनता है पापड़ (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर होंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने यूजर्स की नींद उड़ा दी है। सबसे पहले आप देखेंगे कि एक गंदे से बर्तन में पापड़ के लिए मटेरियल बनाया जाता है। इसके बाद उसे एक-एक करके रोटी की तरह पकाया जाता है। फिर इन बड़े पापड़ों को काटने के लिए एक महिला अपने गंदे पैरों का इस्तेमाल करती हैं। दरअसलत, वह महिला किसी बड़े कटोरे की सहायता से इन पापड़ों को काटती है। महिला कटोरे को इन पापड़ो पर रख देती है और उसे काटने के लिए अपने पैरों से उस पर चढ़ जाती है। देखें वीडियो-

End of Feed