वायरल न्यूज़

इंसान या हैवान! औरतों को देखते ही जगती थी उन्हें खाने की इच्छा, गर्लफ्रेंड का मर्डर कर चबा-चबाकर खा गया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2024, 06:30 PM IST

Ajab Gajab News: औरतों को अपने सामने देखकर इस शख्स को उन्हें सिर्फ कच्छा खाने की इच्छा जगती थी। इसके लिए उसने साल 1981 में पेरिस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की से रिश्ते बढ़ाए।

Image

नरभक्षी इंसान (ट्विटर)

Ajab Gajab News: हम आपको जापान के एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे औरतों को देखते ही उन्हें खाने की इच्छा जगती है। इसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और उसे चबा-चबाकर खा गया। जिसने भी इस इंसान की करतूत के बारे में सुना, उसके भीतर दहशत भर गई। लोगों ने इस इंसान को जीता-जागता हैवान कहना शुरू कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि सबसे पहले उसने अपने ही साथ पढ़ने वाली लड़की को गर्लफ्रेंड बनाया। इसके बाद उसे मारकर खा गया।

गर्लफ्रेंड को मारकर खा गया बॉयफ्रेंड

ईसे सगावा नाम के नरभक्षी ने एक इंटरव्यू में खुद यह खुलासा किया था। सगावा ने इंटरव्यू ने बताया था कि उसे औरतों को अपने सामने देखकर उन्हें सिर्फ खाने की इच्छा जगती थी। इसके लिए उसने साल 1981 में पेरिस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक लड़की से रिश्ते बढ़ाए। सगावा ने इस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बनाया और उसे खाने के लिए अपने घर डिनर पर बुलाया। लड़की सज-धजकर उसके घर आई थी। इसके बाद सगावा ने मौका देखकर उसके ऊपर गोली चला दी।

कच्चा ही खा गया गर्लफ्रेंड का मांस

गोली लगते ही वहां चारों तरफ खून फैल गया। सगावा खून से बहुत घबराता था, इस कारण उसने सोचा कि वह एंबुलेंस बुला लेगा। हालाकि, इसके अगले ही पल उसने अपनी गर्लफ्रेंड को काटकर खाना शुरू किया। वह धीरे-धीरे काफी मांस खा गया। बचे हुए मांंस को उसने फ्रीज में रख दिया और उसे कई दिनों तक खाया। सगावा ने बताया कि उसने गर्लफ्रेंड को मारने के बाद शरीर के पिछले हिस्से से खाना शुरू किया था। सबसे पहले उसने दाहिना कूल्हा खाया। उसने बांया कूल्हा इसलिए नहीं खाय्, क्योंकि बायां हिस्सा दिल तक जाता है। इससे खून पंप होता है। साल 2022 में इस शख्स की मौत हो गई।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article