Video: दुल्हन के बगल में बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, मौके पर ही हो गई दूल्हे की मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 20, 2023, 05:46 PM IST

Groom Heart Attack Video: देख सकते हैं कि दूल्हे का निकाह हो चुका है और शादी की बाकी रस्में निभाई जा रही हैं। इसी बीच अचानक दूल्हे को हार्ट अटैक आता है और बैठे-बैठे ही उसका सिर नीचे लटक जाता है।

Groom Heart Attack Video: भारत समेत दुनियाभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इंटरनेट पर शादियों के हजारों वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो चौंकाने वाले भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का होश उड़ा रहा है। यह वीडियो दूल्हे से जुड़ा है। दरअसल, शादी के मंडप में बैठे-बैठे अचानक दूल्हे को हार्ट अटैक आता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। इस वीडियो को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।

dulha heart attack

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

हार्ट अटैक से हो जाती है दूल्हे की मौत

वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन के बगल में बैठा है। इस दौरान बाकी के मेहमान और रिश्तेदार भी वहीं पास में बैठे नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दूल्हे का निकाह हो चुका है और शादी की बाकी रस्में निभाई जा रही हैं। अचानक दूल्हे को हार्ट अटैक आता है और बैठे-बैठे ही उसका सिर नीचे लटक जाता है। आप देख सकते हैं कि शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आता है। देखें वीडियो-

End of Feed