Father Daughter Dance Video: इंस्टाग्राम पर बाप-बेटी के कई सारे रील्स वायरल होते हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जो इतने कमाल के होते हैं कि इन्हें देखने पर अपने पापा और बचपन में बीती उनके साथ की यादें याद आ जाती हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप इन बाप-बेटी के फैन हो जाएंगे। यह वीडियो बेहद प्यारा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बाप अपनी बेटी के साथ डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों बेहद प्रसिद्ध गाने गुलाबी शरारा पर डांस कर रहे हैं, जो इस समय इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है। इस दौरान दोनों की जुगलबंदी को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं और कुछ लोग तो सेव करके रख भी रहे हैं।
बाप-बेटी का डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि पिता को अपने बच्चों के साथ ऐसे ही दोस्त बनकर रहना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इनकी जुगलबंदी तो कमाल की है। इस वीडियो पर अब तक 3.72 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'yodhakandrathi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
