Water ATM Video: आप सबने एटीएम से पैसे जरूर निकाले होंगे। जब हमें पैसे की जरूरत होती है तो हम एटीएम मशीन में जाते हैं और कार्ड इंसर्ट करके पैसे निकाल लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी वाटर एटीएम देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप वाटर एटीएम देखकर यकीनन आश्चर्यचकित रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर वाटर एटीएम का वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।
पानी निकालने की एटीएम मशीन
वीडियो की शुरुआत होते ही एक शख्स बताता है कि एक सिस्टम लगा हुआ है। इसमें पानी की मोटर के साथ क्यूआर कोड वाली मशीन लगी हुई है। इसी क्यूआर कोड को स्कैन करके पानी निकाला जा सकता है। शख्स पूरा सिस्टम दिखाता है, जिसमें एक पाइपलाइन नजर आ रही है। यह पाइपलाइन पूरे सिस्टम से जुड़ी हुई है। सबसे पहले यह पानी के मोटर से जुड़ा हुआ है। इसके बाद यह क्यूआर कोड वाले मशीन से भी जुड़ा नजर आता है। सारा खेल यहीं होना है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि जैसे हम दुकान पर कोई सामान खरीदने के बाद क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे पेमेंट करते हैं। वैसे ही एक शख्स अपना मोबाइल निकालकर UPI से क्यूआर कोड स्कैन करता है और 15 रुपये पेमेंट करता है। जैसे ही पेमेंट सक्सेसफुल हो जाता है, वैसे ही सिस्टम में लगे नल से पानी निकलने लगता है। आप देख सकते हैं कि एक बार में 20 लीटर पानी निकलता है। इस जुगाड़ की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को rx_killer__boy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
