Viral Video: क्‍या भालू को कभी कुश्‍ती लड़ते हुए देखा है, अगर नहीं तो आज देख लीजिए, सन्‍न रह जाएंगे

Viral Video: वीडियो में दिखाए गए बॉक्‍सर की पहचान अर्सलानबेक मखमुदोव के रूप में की गई है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि, 'हम दोस्तों के साथ जंगल में घूम रहे हैं, और हमें एक भालू मिल गया। सामान्य तौर पर, हमने यह पता लगाने का फैसला किया कि हममें से कौन बेहतर लड़ता है।'

Viral Video: इंसानों और जानवरों के बीच दोस्ती के कई वीडियोज आपने देखे होंगे। ऐसे वीडियो समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी मोहित हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो और भी वायरल हुआ है जिसमें एक रूसी पेशेवर बॉक्‍सर एक बड़े भालू से कुश्ती लड़ रहा है। मुक्केबाज़ के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस क्लिप में कुश्‍ती का एक राउंड दिखाया गया है जिसने दर्शकों के बीच जिज्ञासा और चिंता दोनों को जन्म दिया है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत वीडियो और दावों की पुष्टि नहीं करता है।

कुश्‍ती खेलता भालू।

वीडियो में दिखाए गए बॉक्‍सर की पहचान अर्सलानबेक मखमुदोव के रूप में की गई है। उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि, 'हम दोस्तों के साथ जंगल में घूम रहे हैं, और हमें एक भालू मिल गया। सामान्य तौर पर, हमने यह पता लगाने का फैसला किया कि हममें से कौन बेहतर लड़ता है।' हालांकि इस बातचीत के पीछे का इरादा मज़ेदार लगता है, लेकिन इससे जानवर की सुरक्षा और कल्याण को लेकर लोगों ने चिंताएं व्‍यक्‍त कीं। वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे आप रूसी शख्‍स को भालू से भिड़ते हुए देखेंगे, जो पूरे मुकाबले के दौरान शांत और आक्रामक नहीं दिखता। जानवर अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं करता है, और जंगली सेटिंग के बावजूद माहौल अपेक्षाकृत शांत रहता है। उनके आस-पास कई दर्शक हैं जो इस अनोखे तमाशे से घबराने के बजाय मनोरंजन करते दिखते हैं।

End of Feed