Viral Video: पैकेट में कुछ इस तरह पैक होता दिखा पोहा, वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

Viral Video: वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि इतने गंदे तरीके से पोहा पैक हो रहा है। जिसे देखकर पोहा खाने का मन नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो ने ऑनलाइन गुस्सा भड़का दिया है।

Viral Video: आपने भी घर में बनाकर पोहा जरूर खाया होगा। इसके लिए पोहा मार्केट से खरीदा होगा। आजकल पोहा पैकेट में पैक होकर आता है। क्या आपने कभी पोहा को पैक होते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि आपका मूड ऑफ हो जाए। वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ युवक पैकेट में पोहा पैक कर रहे हैं। हालांकि, वह जिस तरह से पोहा पैक करते दिख रहे हैं। उसने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Poha Video

पोहा पैकिंग का वीडियो (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल हो रहा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि दो से तीन युवक पोहे के ढेर के पास बैठे हुए हैं। वहीं पास में ही एक वजन तौलने वाली मशीन भी रखी हुई है। आप देख पाएंगे कि एक युवक पैकेट में पोहा भरता है। वहीं दूसरा युवक पहले इस पोहे का वजन करता है। अगर पैकेट में वजन से ज्यादा पोहा है तो वह उसमें से कुछ पोहा निकाल लेता है। वहीं अगर पोहे में वजन कम है तो वह उसमें कुछ पोहा डाल देता है। इसके बाद परफेक्ट वजन आते ही पोहे के पैकेट को सील होने के लिए आगे बढ़ा देता है। इस तरह पैकेट पैक होता जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed