वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पहले खुद से की शादी फिर खुद को ही दे दिया तलाक, महिला का अजीबोगरीब कारनामा बना चर्चा का विषय

Ajab Gajab News: कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब महिला खुद से ही ऊब गईं। इसके बाद उन्होंने खुद को ही तलाक देने का फैसला किया। सुएलन ने इसके बाद खुद को ही तलाक दे दिया। तलाक के बाद उनका कहना है कि वह खुद के साथ लंबे समय तक रह नहीं पाईं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

Ajab Gajab News: ज्यादातर लोगों को लगता है कि शादी के लिए एक महिला और एक पुरुष का होना जरूरी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी वायरल हो रही है। इस महिला का मानना अलग है। दरअसल, इस महिला ने साल 2023 में किसी पुरुष या किसी महिला से शादी न करके बल्कि खुद से ही शादी रचाई थी। सबसे हैरान करने वाली बात इसके बाद हुई। जब महिला को खुद का ही साथ पसंद नहीं आया और फिर अंत में महिला ने खुद से तलाक ले लिया।

खुद को ही दे दिया तलाक

यूनीलैड वेबसाइट की खबर के अनुसार, ब्राजील की रहने वाली सुएलन कैरी (Suellen Carey) एक कंटेंट क्रिएटर हैं। सुएलन ने साल 2023 में 36 साल की उम्र में खुद से ही लंदन में शादी की थी। इस अनोखी शादी की खबर इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी। अपनी शादी में सुएलन ने सफेद गाउन पहना था। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर क्राउन लगाकर शादी की सारी रस्में निभाई थीं। उस दौरान सुएलन का कहना था कि वह सेल्फ-वर्थ और इंडिपेंडेंस को सेलिब्रेट कर रही हैं।

तब वह खुद से शादी करके खुद को प्राथमिकता देने की बात कहती थीं। उनकी शादी की खबरों को लेकर तब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब वह खुद से ही ऊब गईं। इसके बाद उन्होंने खुद को ही तलाक देने का फैसला किया। सुएलन ने इसके बाद खुद को ही तलाक दे दिया। तलाक के बाद उनका कहना है कि वह खुद के साथ लंबे समय तक रह नहीं पाईं। यहां तक कि उन्होंने कपल थेरेपी सेशन्स भी लिए थे, हालांकि, इसका उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने खुद से अलग होने का निर्णय लिया। सुएलन का कहना था कि वह खुद से शादी करने के बाद काफी दबाव महसूस करने लगी थीं। वह कई बार खुद से ज्यादा उम्मीदें रखने लगी थीं। जब ये उम्मीदें पूरी नहीं हुईं तो उनको बेहद निराशा हुई और उन्होंने अंत में खुद से तलाक ले लिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article