वायरल न्यूज़

Viral Video: पैकेट में कुछ इस तरह पैक होता दिखा पोहा, वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

Viral Video: वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि इतने गंदे तरीके से पोहा पैक हो रहा है। जिसे देखकर पोहा खाने का मन नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो ने ऑनलाइन गुस्सा भड़का दिया है।

Image

पोहा पैकिंग का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने भी घर में बनाकर पोहा जरूर खाया होगा। इसके लिए पोहा मार्केट से खरीदा होगा। आजकल पोहा पैकेट में पैक होकर आता है। क्या आपने कभी पोहा को पैक होते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हो सकता है कि आपका मूड ऑफ हो जाए। वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कुछ युवक पैकेट में पोहा पैक कर रहे हैं। हालांकि, वह जिस तरह से पोहा पैक करते दिख रहे हैं। उसने इंटरनेट यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

वायरल हो रहा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख पाएंगे कि दो से तीन युवक पोहे के ढेर के पास बैठे हुए हैं। वहीं पास में ही एक वजन तौलने वाली मशीन भी रखी हुई है। आप देख पाएंगे कि एक युवक पैकेट में पोहा भरता है। वहीं दूसरा युवक पहले इस पोहे का वजन करता है। अगर पैकेट में वजन से ज्यादा पोहा है तो वह उसमें से कुछ पोहा निकाल लेता है। वहीं अगर पोहे में वजन कम है तो वह उसमें कुछ पोहा डाल देता है। इसके बाद परफेक्ट वजन आते ही पोहे के पैकेट को सील होने के लिए आगे बढ़ा देता है। इस तरह पैकेट पैक होता जाता है। देखें वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच इसके सफाई को लेकर बहस छिड़ गई है। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि इतने गंदे तरीके से पोहा पैक हो रहा है। जिसे देखकर पोहा खाने का मन नहीं कर रहा है। वायरल वीडियो ने ऑनलाइन गुस्सा भड़का दिया है। आप देख पाएंगे कि पोहे को गंदे हालात में पैक किया जा रहा है। आपकी इस पॉपुलर ब्रेकफास्ट डिश को बिना सफाई या हाइजीन के तरीकों के पैक किया जा रहा है। आप देख पाएंगे कि युवक पोहे पर ही बैठे हुए हैं। इस दौरान न तो उन्होंने मास्क पहना है और न ही उन्होंने हाथ और पैर में सेफ्टी स्टैंडर्ड को फॉलो करने वाले कपड़े पहने हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर etnow नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article