Video: 'सरकारी मेहरारू चाही.. दहेज हम देंगे' बैनर लेकर बीच चौराहे पर खड़ा हुआ दूल्हा, फिर हुआ ये मजेदार खेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 25, 2023, 03:52 PM IST

Viral Video: दूल्हे ने अपने हाथ में जो बैनर पकड़ा हुआ है, उस पर लिखा था, 'सरकारी मेहरारू चाही.. दहेज हम देम।' वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गले में माला पहना हुआ है। इसके साथ ही उसने अपने सिर पर दूल्हे वाली पगड़ी भी पहन रखी है।

Viral Video: आजकल ज्यादातर लड़कियों की डिमांड रहती है कि उन्हें सरकारी नौकरी वाला दूल्हा चाहिए। सरकारी नौकरी के पीछे लोग इसलिए भागते हैं क्योंकि उसमें काफी आराम होता है। लोगों की मानसिकता यह है कि सरकारी नौकरी में ज्यादा काम नहीं करना पड़ता और जॉब सिक्योरिटी होती है। इसीलिए ज्यादातर पिता भी अपनी बेटी के लिए सरकारी नौकरी वाला दूल्हा खोजते हैं। इसी बीच एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गया है।

dulha

दूल्हे ने पकड़ा अजीबोगरीब बैनर (ट्विटर)

वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दूल्हे के गेटअप में किसी सड़क के किनारे खड़ा है। इस दौरान उसने अपने हाथ में एक बैनर लिया हुआ है। इस बैनर में जो चीज लिखी है, वह पढ़कर आप भी सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे। दूल्हे ने अपने हाथ में जो बैनर पकड़ा हुआ है, उस पर लिखा था, 'सरकारी मेहरारू चाही.. दहेज हम देम।' इसका मतलब यह हुआ कि 'सरकारी दुल्हन चाहिए, दहेज हम देंगे।' देखें वीडियो-

End of Feed