वायरल न्यूज़

इस एक Video ने बहुत सारे कुंवारे लड़कों का तोड़ दिया दिल, चार-चार लड़कियों के साथ फेरे लेते दिखा दूल्हा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 6, 2023, 04:48 PM IST

Man Marry Four Girls Video: सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़के को किस्मत का धनी बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा चार-चार लड़कियों से शादी कर रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि इस पर क्या रिएक्ट करें।

Image

चार लड़कियों से शादी (इंस्टाग्राम)

Man Marry Four Girls Video: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। देश में हर दिन हजारों शादियां हो रही हैं। शादी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसने कुंवारे लड़कों का दिल तोड़ दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दूल्हा चार-चार लड़कियों से शादी कर रहा है। यह देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि इस पर क्या रिएक्ट करें।

चार-चार लड़कियों से लड़के ने की शादी

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़के की शादी हो रही है। लड़की अपनी शादी के फेरे ले रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़के के साथ एक नहीं बल्कि चार-चार लड़कियांं फेरे ले रही हैं। इसका मतलब यह हुआ कि लड़का चार लड़कियों से शादी कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस लड़के को किस्मत का धनी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि अब लड़का चार-चार बीवियों से परेशान रहेगा। देखें वीडियो-

यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर शायद आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। ऐसा शायद ही दुनिया के किसी भी कोने में होता होगा। एक साथ चार शादियां तो छोड़िए, लोगों ने एक साथ दो शादियां भी नहीं देखी हैं। वीडियो को wedding_vibes000 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बस कर भाई रुलाएगा क्या।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article