वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हे ने ऊपर-नीचे लगा ली शेरवानी की बटन, हंसी का पात्र बन गया बेचारा

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी गलती की वजह से भरी सभा में हंसी का पात्र बन जाता है। दरअसल, दूल्हा जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हनियो को अपना हाथ देता है। इसी बीच दुल्हन की नजर दूल्हे की ड्रेस पर पड़ती है। इसके बाद दुल्हन को समझ आ जाता है कि उसने शेरवानी के बटन ऊपर नीचे लगाए हुए हैं। तभी दुल्हन तुरंत ही अपने दूल्हे को टोकती है और उससे बटन ठीक करने को कहती है।

Image

दूल्हा-दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया की पर हर दिन कोई न कोई मजेदार वीडियो वायरल होता है। इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है तो सोशल मीडिया पर भी शादियों से जुड़े तरह-तरह के मजेदार वीडियो भरे पड़े हैं। इंटरनेट पर हर दिन शादियों के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर लोगों की तुरंत ही हंसी छूट जाती है। इसके अलावा कई वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं, जिसके बाद लोग पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। ये नजारे ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों को अपनी हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है।

वीडियो देखकर आपकी भी छूटेगी हंसी

इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इस वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा स्टेज पर बैठा होता है इसी बीच शादी के मंडप में दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज के करीब आती है। जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को स्टेज के पास देखता है, तभी वह उसके करीब पहुंच जाता है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा बड़े प्यार से अपनी होने वाली दुल्हन का हाथ पकड़ता है। हालांकि, शादी की एक्साइटमेंट में दूल्हा कुछ ऐसी गलती कर बैठता है, जिसे देखकर दुल्हन भी सन्न रह जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा अपनी गलती की वजह से भरी सभा में हंसी का पात्र बन जाता है। दरअसल, दूल्हा जैसे ही अपनी होने वाली दुल्हनियो को अपना हाथ देता है। इसी बीच दुल्हन की नजर दूल्हे की ड्रेस पर पड़ती है। इसके बाद दुल्हन को समझ आ जाता है कि उसने शेरवानी के बटन ऊपर नीचे लगाए हुए हैं। तभी दुल्हन तुरंत ही अपने दूल्हे को टोकती है और उससे बटन ठीक करने को कहती है। वीडियो में यह नजारा लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। आप देख पाएंगे कि दुल्हन के इतना टोकने पर ही दूल्हा बेचारा हंसी का पात्र बन जाता है। दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन इन दिनों फिर से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Bridal lehenga नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article