Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें Greater Noida में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने महंगे अपार्टमेंट की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला ने दावा किया है कि देर रात उसकी बालकनी की छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। यह हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब वह अपने कमरे के अंदर थी। गनीमत रही कि उस समय वह बालकनी में मौजूद नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। महिला, जिसका नाम सोनम सिंह बताया जा रहा है, ने इस घटना का वीडियो (Noida balcony collapse video) सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ग्रेटर नोएडा का मामला वायरल (Photo: Instagram/sonamsingh_.12)
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़
वीडियो में उन्होंने दिखाया कि छत से गिरा कंक्रीट बेहद कमजोर था और उसे हाथ से आसानी से तोड़ा जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फ्लैट की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है और किराया भी हजारों में लिया जा रहा है, तो निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब कैसे हो सकती है। सोनम सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें बालकनी में खड़े होने की आदत है, और अगर उस समय वह वहां होतीं तो गंभीर चोट लग सकती थी। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से आने लगीं। कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं लोगों की जान जोखिम में डाल रही हैं।
पहले भी इलाके में इस तरह के मामले आ चुके सामने
कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लिया। कई लोगों ने यह मांग भी की कि सोसायटी का नाम सार्वजनिक किया जाए, ताकि अन्य लोग सतर्क रह सकें। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या महंगे अपार्टमेंट में रहने वाले लोग सच में सुरक्षित हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इलाके में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां इमारतों से प्लास्टर या अन्य हिस्से गिरने की खबरें आई हैं। इन घटनाओं से साफ है कि निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव में कहीं न कहीं बड़ी कमी है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिल्डरों और सोसायटी प्रबंधन की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
