वायरल न्यूज़

Stunt Video: लड़कियों के इस हैरतअंगेज कारनामें को देख दंग रह गए लोग, आंखों पर नहीं कर पाएंगे यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 7, 2024, 12:40 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में दो लड़कियां बड़ी ही खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं।

Image

दो लड़कियों ने दिखाया हैरतअंगेज कारनामा (Photo Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कियों ने किया खतरनाक स्टंट
  • स्टंट देख कायल हुई पब्लिक
  • जमकर वायरल हो रही ये वीडियो

Girls Amazing Stunt Viral Video: स्टंट का नाम सुनते ही लोग रोमांच से भर जाते हैं। दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनको स्टंट करना काफी पसंद है। कुछ तो स्टंट के ऐसे दीवाने भी आपको मिल जाएंगे, जिनकी कलाकारी देखने के बाद इंसान अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाता है। इनका हैरतअंगेज कारनामा इतना खतरनाक होता है, जिसे दोहराना भी खतरे से खाली नहीं होता। हाल ही में एक वीडियो भी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां बेहद ही खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दोनों लड़कियों ने गजब की कलाकारी दिखाई है, जिसे देखने के बाद आप भी इनके फैन हो जाएंगे। इनके हैरतअंगेज कारनामें को देखकर दुनिया इनकी दीवानी हो गई है। वीडियो में दोनों लड़कियों ने अपने मुंह के सहारे गोल रॉड पर अपने वजन को टिकाकर ये करतब दिखा रही हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।

दो लड़कियों ने दिखाया हैरतअंगेज कारनामा

ट्विटर पर वायरल हो रहा यह वीडियो (Twitter Viral Video) काफी चर्चा में है और इस पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये नेक्स्ट लेवल है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आज के समय में लड़कियां किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article