वायरल न्यूज़

Shocking Video: बाल बांधने का नहीं मिला फीता तो दीदी ने चोटी में लपेट लिया जहरीला सांप! आगे जो हुआ देखकर कांप उठेंगे

Shocking Video: इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की ने अपनी चोटी में एक जहरीला करैत सांप लपेटा हुआ है। पहली नजर में लगेगा कि हो सकता है कि यह नकली सांप हो। हालांकि, थोड़ी देर में ही करैत सांप लड़की के सिर पर रेंगता हुआ उसके चेहरे की तरफ चला जाता है।

Image

बालों में सांप (इंस्टाग्राम)

Shocking Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसे देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं। आपने देखा होगा कि लोगों का अटेंशन पाने के लिए आजकल के बच्चे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसी क्रम में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे पहली बार देखने पर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो ऐसा है जिसे देखकर यूजर्स के रातों की नींद उड़ गई है। यह वीडियो एक लड़की और एक जहरीले करैंत सांप से जुड़ा है।

हैरान करने वाला वीडियो

इंटरनेट पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की ने अपनी चोटी में एक जहरीला करैत सांप लपेटा हुआ है। आप देख पाएंगे कि यह सांप उस लड़की के सिर पर रेंग रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को kashikyatra नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो ऐसा है जिसने लोगों की हालत खराब कर दी है। इसके बाद भी वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। इसके अलावा वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि यह वीडियो काफी ज्यादा चौंकाने वाला है। वीडियो में आप लड़की की चोटी में करैत सांप लिपटा देख पाएंगे। पहली नजर में लगेगा कि हो सकता है कि यह नकली सांप हो। हालांकि, थोड़ी देर में ही करैत सांप लड़की के सिर पर रेंगता हुआ उसके चेहरे की तरफ चला जाता है। हालांकि, लड़की को कुछ फर्क नहीं पड़ता है, वह न हिलती है न डुलती है। हैरानी की बात यह है कि सांप उसे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा रहा है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article