Video: लहंगा पहनकर नेशनल हाईवे पर डांस करती दिखी लड़की, घूरने लगे आते-जाते लोग, अंत में हुआ कुछ ऐसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 9, 2023, 05:59 PM IST

Dance Video: नेशनल हाईवे पर आती-जाती गाड़ियों के बीच लड़की का लहंगे में डांस करना लोगों को ठीक नहीं लग रहा है। आप वीडियो में एक बोर्ड भी देख सकते हैं, जिस पर दिल्ली, सोनीपत, मुरथल लिखा नजर आ रहा है।

Dance Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए आजकल लोग कुछ भी करने लगे हैं। आप मॉल्स, मेट्रो और सड़क पर लोगों को रील्स बनाते देख सकते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक लड़की नेशनल हाइवे पर लहंगा पहनकर नाचती दिख रही है। इस दौरान आते-जाते लोग लड़की को घूरते नजर आए।

dance video

लड़की ने हाइवे पर किया डांस (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर लड़की को ट्रोल कर रहे लोग

ऐसी पोशाक में नेशनल हाईवे पर आती-जाती गाड़ियों के बीच लड़की का डांस करना लोगों को ठीक नहीं लग रहा है। जहां एक तरफ आते-जाते लोग लड़की को घूरते नजर आए। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर भी लड़की की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर पायल गुप्ता ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। पायल गुप्ता ही वीडियो में डांस करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो-

End of Feed