वायरल न्यूज़

Video बनाते-बनाते काले नाग के इतने नजदीक पहुंच गया शख्स, उछलकर मुंह पर ही कर दिया अटैक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 9, 2023, 05:34 PM IST

Snake Attack Video: एक शख्स काला नाग का वीडियो ​बना रहा था। इस चक्कर में वह नाग के बेहद नजदीक पहुंच जाता है। इसके बाद शख्स के साथ जो होता है, वैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। वीडियो बहुत ही ज्यादा भयावह है। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

सांप ने किया हमला (इंस्टाग्राम)

Snake Attack Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि सांपों से हमेशा बचकर रहना चाहिए। हालांकि, कुछ लोग सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के चक्कर में कई तरह के कंटेंट बनाकर शेयर करने लगे हैं। सांप के वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। इसलिए लोग सांप के वीडियो बनाकर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब पर शेयर करते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो लोगों के रातों की नींद उड़ा रहा है।

काले नाग ने कर दिया हमला

देखा जा सकता है कि एक शख्स काला नाग का वीडियो बना रहा था। इस चक्कर में वह नाग के बेहद नजदीक पहुंच जाता है। इसके बाद शख्स के साथ जो होता है, वैसा आपने सोचा भी नहीं होगा। नाग का वीडियो बनाने के चक्कर में शख्स हादसे का शिकार हो जाता है। दरअसल, शख्स नाग के इतने नजदीक पहुंच जाता है कि काला नाग उसके चेहरे पर ही हमला कर देता है। वीडियो बहुत ही ज्यादा भयावह है। देखें वीडियो-

शायद शख्स नाग के चेहरे का एक्सप्रेशन लोगों को दिखाना चाहता था। इस कारण उसके बिल्कुल नजदीक जाकर उसका वीडियो अपने कैमरे में कैद करने लगता है। ऐसा करके एक तरह से शख्स बड़ा खतरा मोल ले लेता है। इंस्टाग्राम पर इस शॉकिंग वीडियो को rdsd.cubic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि काला नाग पेड़ के पीछे घूम रहा था। यह देखकर एक शख्स उसके पास पहुंचता है और अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगता है। अभी वह वीडियो रिकॉर्ड कर ही रहा था कि काला नाम उसके मुंह पर डस लेता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article